सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वीर शहीद तेलंगा खडिया स्मारक समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मतियस कुल्लू ने की। बैठक में कुरमी समाज के आदिवासी एसटी में शामिल होने के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि कुरमी जाति के लोग एसटी का दर्जा लेना चाहते है। इसलिए समिति पूरी तरह से विरोध करेगी। बैठक में कहा गया कि 12 अक्तूबर को रांची में जनाक्रोश रैली और 17 अक्तूबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में हुंकार महारैली को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में रैमन बा:, पी कुलकांत केरकेटटा, इग्नासियुस सोरेंग, अलफोंस डुंगडुंग, अलाद केरकेटटा, इमानुएल सोरेंग, सुमन कुल्लू, प्रो फ्रांसिस कुल्लू आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...