जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर।गणेश हांसदा की शहादत ने एल.बी.एस.एम. कॉलेज का सम्मान बढ़ाया है। ऐसी शहादतों ने ही भारत को आगे बढ़ाया है। हम चाहते हैं कि कॉलेज में उनकी एक प्रतिमा लगे, इससे लोगों को देश के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा मिलेगी।" आज 16 जून को गलवान घाटी में शहीद एनसीसी के पूर्व कैडेट गणेश हांसदा के शहादत दिवस पर एनसीसी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने ये विचार व्यक्त किये। इसके पूर्व गणेश हांसदा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि गणेश हांसदा के अंदर देश के लिए कुछ करने का जुनून था। वे गलवान घाटी में अपने देश के लिए लड़े और चीनी सैनिकों को मारा तथा इस क्रम में शहीद हुए। देश के लिए शहीद हो जाने की ऐसी भावना के बल पर ही किसी देश का विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.