आजमगढ़, मार्च 23 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक निजामाबाद गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में गुरुमत समागम के दूसरे दिन शनिवार को गतका पार्टी के रणबांकुरों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। वीर रस की धुन पर तलवारबाजी देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस दौरान उल्लास, श्रद्धा और भक्ति सेवा का भाव चरम पर दिखाई दिया। वहीं, दूरदराज से आईं हुई संगतों ने मत्था टेका और श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के आयोजन में भी भाग लिया। अटूट लंगर में उपस्थित लोगों ने प्रसाद छके। इस दौरान लंगर हाल में वाहे गुरु प्रसादा की आवाज गूंज उठी। गुरुमत समागम में दूसरे दिन शनिवार को गतका पार्टी के रणबांकुरों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। वीर रस की धुनों पर तलवारबाजी देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। शस्त्र कला प्रदर्शन की शुरुआत चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा से हुई। इसके बाद नानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.