फरीदाबाद, दिसम्बर 21 -- फरीदाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबज़ादों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष लाइट एंड साउंड मंच प्रस्तुति "सफ़र-ए-शहादत" का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 दिसंबर की दोपहर 12:00 बजे बल्लभगढ़ स्थित अटल सभागार में होगा। सिख इतिहास के शौर्य और 'सफ़र-ए-शहादत'बलिदान से भरे अध्यायों की एक भावनात्मक और प्रेरणादायी यात्रा प्रस्तुत करता है। यह प्रस्तुति गुरु तेग बहादुर साहिब के सर्वोच्च बलिदान से आरंभ होकर चमकौर दी गढ़ी की ऐतिहासिक घटनाओं से होते हुए साहिबज़ादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह की शहादत पर समाप्त होती है। प्रभावशाली कथानक, एलईडी विज़ुअल्स, ध्वनि व प्रकाश प्रभाव, एनीमेशन और वीएफएक्स के माध्यम से इन ऐतिहासिक क्षणों को जी...