अररिया, दिसम्बर 27 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। वीर बालक दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिख इतिहास के महान बलिदानियों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, एवं संचालन प्रताप नारायण मंडल ने किया।कार्यक्रम में गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रदीप सिंह वेदी, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने साहिबजादों के अदम्य साहस, बलिदान और गुरु गोबिंद सिंह जी के उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजा मिश्रा, रजत सिंह, नगर अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद...