मुजफ्फर नगर, जून 13 -- सरधना विस क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कहा वीर पराक्रमी ठाकुर धीर सिंह पुंडीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संघर्ष से कामयाबी मिलती है। उन्होंने रोनी हरजीपुर गांव में वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह पुंडीर की जयंती समारोह पर कहा गांव के युवाओं के संघर्ष से भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। महापुरुष के सुनहरे अतीत का नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने उनकी वीर गाथाओं के अनेक संस्मरण सुनाकर युवाओं में जोश भरा। वीर योद्धा की प्रतिमा पर नतमस्तक हुए। गुरुवार की देर रात गांव में स्मारक स्थल पर ठाकुर धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के सौजन्य से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा महापुरुषों के सम्मान में युवाओं को सतत प्रयास करना चाहिए। ठाकुर धीर सिंह पुंडीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.