अयोध्या, दिसम्बर 16 -- अयोध्या संवाददाता। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के इतिहास के मील का पत्थर माने जाने वाले विजय दिवस पर मंगलवार को वीर नारी समेत देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1971 में 16 दिसंबर के वाकये की चर्चा हुई जब ढाका में भारतीय सेना के समक्ष पाकिस्तानी सेना ने हथियार डाल दिया था। जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था। इसके साथ ही अन्य चर्चित युद्धों पर भी चर्चा हुई। श्री राम आडिटोरियम निकट अयोध्या धाम बस स्टैंड में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए वर्ष 1994 में बारामुला में शहीद हवलदार हनुमान प्रसाद की पत्नी वीर नारी प्रतिमा सिंह को स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.