रुडकी, मई 4 -- ब्वाइज हॉस्टल बीईजी एंड सेंटर में गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन शाखा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वीरनारियों, पदक विजेता सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की संयोजिका देवेश्वरी रावत, पूर्व सेंट्रल कमांडेंट ब्रिगेडियर वीएम चौधरी, वीर नारी विंग कमांडर सरिता पंवार, कर्नल मानसिंह आदि ने अमर शहीद गब्बर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। संगठन के अध्यक्ष ऑर्नरी कैप्टन जीवानंद बुडाकोटी और कार्यकारी अध्यक्ष ऑर्नरी कैप्टन वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गढ़वाल रेजीमेंट ने स्वतंत्रता से पूर्व तीन विक्टोरिया क्रॉस और स्वतंत्रता के बाद एक अशोक चक्र, 14 कीर्ति चक्र, 52 वीर चक्र, 45 श...