सोनभद्र, जनवरी 11 -- रेणुकूट,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में इतिहास, राष्ट्रबोध और सामाजिक एकता को लेकर ओजस्वी विचार रखे गए। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत दुद्धी स्थित मां सरस्वती शिक्षा निकेतन से आई दो छात्राओं ने संक्षिप्त एवं सुंदर रामकथा के प्रस्तुतीकरण से हुई। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को जिस तरह पढ़ाया गया, उसमें बार-बार पराजय का भाव दिखाया गया, जबकि हमारे वीर राजाओं और योद्धाओं के शौर्य, त्याग और बलिदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, बंदा बैरागी जैसे महान योद्धाओं के संघर्ष और विजय गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक हैं, ताकि आत्मग...