कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति कोडरमा के तत्वावधान में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झुमरी तिलैया निवासी वीरू यादव उर्फ वीरेंद्र कुमार यादव ने सैकड़ों लोगों के साथ झामुमो का दामन थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की। इस अवसर पर शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया। वीरू यादव ने केंद्रीय कार्यालय, रांची का दौरा कर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। इस आयोजन ने स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की मजबूत पकड़ और नए कार्यकर्ताओं के उत्साह को उजागर किया। इस दौरान केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.