नई दिल्ली, फरवरी 13 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद की हरकत से तुलसी काफी ज्यादा नाराज है। ऋतिक भी अंगद से परेशान है। वो चॉल में जाकर अंगद के साथ हाथापाई करता है। अंगद भी ऋतिक की पिटाई करता है। दो भाइयों की लड़ाई पूरी चॉल देखती है। तुलसी जब दोनों को रोकने आती है, तुलसी को भी धक्का लग जाता है। वो तुलसी ऋतिक और अंगद दोनों पर भड़क जाती है। मां को चोट लगता दोनों लोग तुलसी से माफी मांगते हैं, लेकिन तुलसी दोनों की एक नहीं सुनती है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बापजी के सामने तुलसी मिहिर का सच भी सामने आएगा। क्या वीरानी परिवार के हाथ से निकल जाएगा शांतिनिकेतन?ऋतिक-अंगद की लड़ाई से टूटा तुलसी का दिल अगले दिन ऋतिक तुलसी से माफी मांगता है। तुलसी उसे बहुत सुनाती है। वहीं, अंगद भी तुलसी से माफी मांगता है, लेकिन तुलसी ...