मुजफ्फर नगर, मई 31 -- वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जयन्ती के अवसर पर हवन पूजन कर अहिल्याबाई के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की तथा मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गयी। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गयी। युवा समाजसेवी रोबिन पाल ने वीरांगना रानी अहिल्याबाई के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी स्वरूप महारानी अहिल्याबाई ने प्राचीन हिन्दू संस्कृति का प्रचार भारत वर्ष में किया। अनेक मन्दिरों का पुनरोद्धार किया तथा दुखियों की मदद की व न्याय प्रदान किया। साथ ही शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा फिरोजपुर से शुरू होकर शुकतीर्थ के मुख्य मार्गों से निकाली गयी। शोभायात्रा पर जगह जगह महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई व मी...