एटा, मार्च 20 -- गुरुवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर वन चेतना केंद्र एटा में लगी वीरांगना अवंतीबाई प्रतिमा की दुदर्शा को लेकर रोष व्यक्त किया। बलिदान दिवस पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई जैसे महानायकों के संघर्ष का सुखद परिणाम है आज सम्पूर्ण हिंदुस्तान के आम नागरिक स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण जनपद एटा मुख्यालय स्थित वीरांगना अवंतीबाई वन चेतना केंद्र की दुदर्शा हो गई है। गंदे तालाब के रूप में तब्दील हो गए चिड़ियाघर के बीचों बीच स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा लगी हुई है। पार्क ...