पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड्स की ओर से वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक गाइड शिविर शुरू हो गया। पहले दिन स्काउटिंग के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य अजय चौहान के निर्देशन में स्काउट गाइड वार्षिक शिविर का शुभारंभ किया गया। स्काउट संस्था के प्रशिक्षक अभिषेक प्रजापति ने छात्राओं ज्योति, अनुष्का, मानसी, सौम्या, शिखा, पल्लवी, आराध्या आदि को स्काउटिंग-गाइडिंग, राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार के आवेदन, ध्वज शिष्टाचार आदि के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग में प्रतिभाग करने से अनुशासन की भावना से काम करने की प्रवृत्ति विकसित होती है। एक दूसरे का सहयोग करने के बारे में जानकारी मिलती है। गाइड आयुक्त शालिनी पांडेय ने...