खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के वीरवास बिजली ग्रिड अंतर्गत फीडरों में पांच फरवरी को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिससे ग्रिड से जुड़े पैकांत, भरतखंड, करना व झंझरा फीडरों में एक साथ सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस बीच मेनटेंशन कार्य किया जाएगा। इधर वीरवास ग्रिड उपकेन्द्र के सहायक कार्यपालक अभियंता कुमार अमृतांशु ने बुधवार को बताया कि फीडरों में शीतकालीन अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। जिससे आने वाले गर्मी के समय में बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुचारू से हो। वही बुधवार को झंझरा फीडर से जुड़े इलाके में दिन में बिजली बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.