शिमला, जून 15 -- हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून के बजाय 15 जुलाई को किया जाएगा। यह फैसला कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से लिया गया है। यह जानकारी वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह भव्य समारोह राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विशेष रूप से शिरकत करेंगी। साथ ही पार्टी की हिमाचल मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेता भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के ऐतिहासि...