वरीय संवाददाता, जनवरी 8 -- बिहार के सुपौल जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े वीरपुर में उड़ान योजना के तहत बनाए जाने वाले एयरपोर्ट के निर्माण में अब तेजी आएगी। वीरपुर हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। इसके लिए कुल 88.834 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें वीरपुर मौजा में 24 एकड़ 87 डिसमिल, पिपराहीनाग मौजा में 44 एकड़ 77 डिसमिल और परमानंदपुर में 19 एकड़ 19 डिसमिल भूमि का स्थायी भू-अर्जन होगा। इस संबंध में बीते 3 दिसंबर 2025 को वीरपुर हवाई अड्डा के विकास कार्य के लिए भू-अर्जन किए जाने के प्रस्ताव पर अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान पटना की ओर से सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) का कार्य किया गया था। इसके बाद विशेषज्ञ समूह ने 26 दिसंबर 2025 को अपने मंतव्य के साथ रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.