लखनऊ, जुलाई 8 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह भदौरिया को प्रदेश अध्यक्ष अवध प्रांत नियुक्त किया। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में नवनियुक्त अवध प्रांत अध्यक्ष वीर पाल सिंह ने कहा कि अवध क्षेत्र के किसी भी जिले में जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष नहीं रहने से यहां संगठन निष्क्रिय है। तीन माह में संगठन को जिले व मंडल स्तर पर मजबूत किया जाएगा। लखनऊ में भी सक्रिय टीम बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला, अधिवक्ता और युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.