पटना, फरवरी 2 -- वीरचंद पटेल पथ स्थित एक निर्माण कंपनी के कार्यालय में बदमाशों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में निर्माण कंपनी के प्रबंधक दीपक कुमार ने सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बदमाशों ने कार्यालय से करीब दो लाख नकद, 10-10 ग्राम वजन के सात चांदी के सिक्के और कुछ महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह तब हुई, जब कंपनी के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और ग्रिल टूटा पाया। मामला सोमवार को प्रकाश में आया। आवेदन में बताया गया है कि कंपनी का कार्यालय आर ब्लॉक के पास सोन भवन में पांचवें तल्ले पर है। 24 जनवरी की रात करीब आठ बजे के बाद चोरों ने कार्यालय की खिड़की का ग्रिल तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी चोरी की घटना की पुष्टि हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.