मोतिहारी, फरवरी 23 -- रक्सौल। पर्सा जिला के वीरगंज महानगरपालिका अंतर्गत श्रीपुर क्षेत्र में रविवार शाम दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देश में आगामी 5मार्च को होने वाले आम चुनाव की तैयारी और चुनाव प्रचार के बीच मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पथराव किया गया। पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। घटना में दो लोग घायल हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर सामान्य कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची। स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाते देख प्रशासन ने तत्काल भारी संख्या में नेपाल पुलिस ,सेना और सशस्त्र पुलिस बल को मौके पर तैनात किया। घटना के दौरान जब एक उत्तेजित समूह ने पुलिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.