रांची, मार्च 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने दो दिनी नुक्कड़ नाटक, भाषण, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन व क्विज मंगलवार को शुरू किया। इसमें चयनित छात्राएं 6 मार्च को रांची विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें पहले तीन स्थान के विजेता 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में पुरस्कृत किए जाएंगे। कॉलेज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह व हर्षिता सिन्हा ने किया।‌ भाषण प्रतियोगिता में महिलाओं के अधिकार और उनकी चुनौतियों छात्राओं ने विचार रखे। निबंधन प्रतियोगिता का विषय था, समाज में महिलाओं की स्थिति, प्रगति और चुनौतियां। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सशक्त नार...