रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज को नशामुक्त और तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम पर आगाह किया गया। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि नशा सेवन जनस्वास्थ्य की एक गंभीर समस्या है और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशा सेवन न करने की शपथ भी दिलाई। सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने बताया कि ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे- 2019, के अनुसार भारत में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 8.5 प्रतिशत बच्चे तंबाकू का सेवन करते हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.