रांची, जुलाई 8 -- रांची। रांची वीमेंस कॉलेज में वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को हुई। इसमें छात्राओं ने हरित भविष्य के संकल्प के साथ शपथ ली। इसके बाद पौधरोपण किया गया। प्राचार्या डॉ सुप्रिया ने सबको पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास को जरूरी बताया। भूगोल विभाग की अध्यक्ष बोलीं, वन ही हमारे जीवन के प्राण हैं। आगे पोस्टर, पेंटिंग, भाषण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...