रांची, सितम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज की छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को हॉस्टल नंबर-2 में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग गुरु रजनी बक्शी ने छात्राओं को विभिन्न आसनों और प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया व योग के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को समझाया। योग गुरु रजनी बक्शी ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो हमें स्वस्थ, शांत और ऊर्जावान बनाए रखती है। यह नशे से दूर रहने और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का सबसे सहज मार्ग है। कहा कि छात्राओं का संकल्प नशामुक्त समाज, सशक्त राष्ट्र होना चाहिए। इसमें छात्राओं को यह प्रेरणा दी गई कि वे न सिर्फ स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएं, बल्कि समाज में भी इसके प्रति जागरुकता फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.