हल्द्वानी, जनवरी 27 -- कालाढूंगी। "विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जन-जागरण अभियान" के तहत मंगलवार को वीबी जीरामजी का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कालाढूंगी में एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान की जिला टोली के संयोजक प्रताप बोहरा ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बने। हर हाथ को काम मिले। हर परिवार को स्थायी आजीविका का साधन उपलब्ध हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...