समस्तीपुर, फरवरी 13 -- सिंघिया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों सरकार के निर्देशानुसार वीबी जीरामजी को लेकर जागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं। अब तक महरा, हरदिया आदि पंचायतों में बैठक हुई है। जिसमें महरा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक विनोद कुमार व हरदिया पंचायत में पीआरएस अरविंद कुमार ने उक्त योजना पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि इस नई योजना में प्रत्येक ग्रामीण परिवार के व्यस्क सदस्यों को 125 दिन के मजदूरी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। पूर्व में मनरेगा के तहत यह गारंटी 100 दिनों की थी। पीआरएस ने बताया कि नई योजना का उद्देश्य समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण विकास हो। केन्द्र सरकार ने ग्रामीण विकास की अवधारणा को और मजबूत करने के लिए नियम में बदलाव ...