पटना, फरवरी 6 -- वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमटेड ने अपने 15वें स्थापना दिवस के मौके पर सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान 125 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे एक सराहनीय उपलब्धि माना जा रहा है। कंपनी की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रह किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीनस स्टार कंस्ट्र...