कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वीनस क्लब ने चित्रा एकेडमी को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने भारत क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने अमर क्लब को 17 रन से हराया। सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मैच में चित्रा एकेडमी ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 208 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य सिसोदिया ने 39 रन और प्रिंस यादव ने 38 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वीनस क्लब की टीम ने अमन सिंह की शानदार शतकीय पारी (100 रन) की बदौलत 33.5 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर मैच जीता। एचएएल मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में भारत क्लब की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 22.5 ओवर में महज 77 रनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.