गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- - फाइनल में थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराया गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे जीसीए सीनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में वीनस क्रिकेट एकेडमी ने थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दो विकेट और 120 रन की शानदार पारी खेलने के लिए वीनस के कप्तान प्रिंस यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर निर्णायक मुकाबले में वीनस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।इसके जवाब में पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी तरफ से कप्तान नमन शर्मा ने सर्वाधिक 65 रन, मोहित पाल ने 45 रन, यश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.