मेरठ, मई 18 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक कोर्ट परिसर में खड़ा दिखाई दे रहा है। रील में बदमाशी से जुड़ा एक गाना भी बज रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल 25 सैंकेंड के वीडियो में एक युवक कोर्ट परिसर में में खड़ा दिख रहा है। बाहर पुलिस भी बैठी दिख रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कोर्ट परिसर में वीडियो बनाई उसके बाद गाना लगाकर उससे रील तैयार कर ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। आरोपी की यह पोस्ट वायरल हो रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि वीडियो मिला है। जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.