बक्सर, दिसम्बर 31 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक शख्स पर जय श्रीराम बोलने का दबाव डाल रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरत युवक को हिरासत में लिया, जहां उसने अपनी गलती कबूल ली। वीडियो अपलोड करने वाला युवक पांडेयपट्टी इलाके का रहने वाला है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक एक शख्स पर जय श्रीराम बोलने का दबाव बना रहा है। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस मामले में भी आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.