मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मनियारी इलाके की एक युवती ने पड़ोस के गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वह बीते 10 दिन से एफआईआर के लिए थाने से लौटाई जा रही है। युवती के साथ हुए अन्याय का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। अधिवक्ता एसके झा ने इस संबंध में राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग परिवाद दायर कराया है। अधिवक्ता ने बताया कि युवती का आरोप है कि मो. फुरकान नाम का युवक उसे पिछले पांच साल से शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने परिजन से 2 लाख रुपए की उगाही भी कर ली है और अब फिर से दो लाख रुपए की मांग कर रहा है। युवती का कहना है कि इस घटना की पंचायती गांव में हुई थी। पंचायती में शादी की बात तय हुई थी, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.