बुलंदशहर, जून 17 -- जहांगीरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक की सर्विस पिस्टल के साथ एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वहीं अन्य वीडियो में भी युवक निरीक्षक की टोपी पहने हुए नजर आ रहा है। मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जहांगीरपुर थाना प्रभारी शिव प्रकाश सैनी की सर्विस पिस्टल के साथ एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में युवक पिस्टल को दिखा रहा है। वहीं, दूसरी वीडियो युवक निरीक्षक की टोपी पहने हुए नजर आ रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी युवक थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सैनी के साथ नजर आ रहा है। मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सैनी को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.