मेरठ, जनवरी 6 -- मवाना में बस स्टैंड पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक सवार युवकों को 'आतंकवादी' कहे जाने का आरोप लगाते हुए युवकों ने हंगामा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका। युवकों का आरोप है बाइक न रोकने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें 'आतंकवादी' कहकर संबोधित किया। युवकों ने मौके पर पुलिस की वीडियो बनानी शुरू कर दी। उनका कहना था कि पुलिस को इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसी को लेकर पुलिस चौकी पर हंगामा हो गया। पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया वीडियो में पुलिसकर्मी 'आतंकवादी' शब्द कहते हुए स्पष्ट रूप से दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.