शामली, जून 14 -- दस साल के बच्चें से सफाई कराने और पढ़ाई के दौरान पीटने की वायरल हुई वीडियो के आधार पर चाइल्ड लाइन की एक टीम झिंझाना पहुंची तथा बच्चे को लेकर शामली अपने कार्यालय वापस लौट गई। मगर फिलहाल बच्चे को वापस झिंझाना लाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है। मुख्य बाजार में स्थित जूते की एक दुकान पर बच्चे को पढ़ाई के दौरान डंडी से पीटने और दुकान पर सफाई कराने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके संबंध में शामली चाइल्डलाइन कार्यालय से सुपरवाइजर लोकेश कुमार और रतन सिंह झिंझाना पहुंचे थे। दुकान पर मौजूद बच्चे को अपने साथ शामली कार्यालय ले गए थे। चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर अजरा खान ने बताया कि मेरे बाहर रहने की वजह से बच्चे को फिलहाल झिंझाना के कुछ लोग सुपुर्दगी में ले गए हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.