सहारनपुर, जनवरी 8 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की जूतों से पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है तीन आरोपी पहले युवक को अपने छुआ रहे हैं, इसके बार उसको थप्पड़ मारने से शुरू कर दिए। इसके पश्चात युवक ने जूतों से उसके सिर पर वार किए हैं। इस दौरान पीडि़त युवक गिड़गिड़ाता रहा और माफी मांगता रहा, लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवक उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर सुनील नागर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.