सहारनपुर, फरवरी 16 -- पेट्रोल पंप पर अजब-गजब नजारा देखने को मिला। बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर एक युवक बाइक की टंकी खोलकर पंप पर लेकर पहुंच गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के कारण बंद हो गई थी। वह पास के पेट्रोल पंप पर बोतल में तेल लेने पहुंचा, लेकिन कर्मचारियों ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बोतल में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक कुछ देर बाद खुद को बाइक मिस्त्री बताते हुए वापस लौटा और बाइक की टंकी अलग करके पंप पर ले आया। टंकी देखकर कर्मचारी भी हैरान रह गए। युवक का कहना था कि जब बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जा सकता, तो टंकी में भर दिया ज...