शामली, दिसम्बर 30 -- पुलिस प्रशासन द्वारा तीस करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के बाद गैंगस्टर एवं झिंझाना थाने के हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। एक घर में बनाई गई वायरल वीडियो में छत पर फांसी पर फंदा टांगा गया है। साथ ही अपनी जान के खतरे एवं गैंगस्टर की गिरफ्तारी का स्टे बताकर उसे दीवार पर चिपकाया है। गैंगस्टर ने थानेदार स्तर से लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासनिक अफसरों एवं आईजी स्तर के अधिकारियों एनकाउंटर की साजिश का आरोप लगाया है। कोर्ट से स्टे के बावजूद उसकी गिरफ्तारी और हत्या की सुपारी लेने का आरोप भी पुलिस के एक आईजी स्तर के अधिकारी पर लगाया है। झिंझाना निवासी फिरोजखान पर विभिनन धाराओं में 21 मुकदमे है। वह गैंगस्टर एवं झिंझाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गत 25 दिसंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.