सहारनपुर, जनवरी 29 -- नगर के मोहल्ला कोटला में आरके मेहता इंटर कॉलेज के शिक्षक के साथ मारपीट और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग छात्रों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार की है, जब मोहल्ला कोटला स्थित पुराने बिजलीघर के पास आरके मेहता इंटर कॉलेज के शिक्षक रोहित के साथ दो किशोरों और एक युवक ने मारपीट की और जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर कोतवाली गंगोह में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीनो...