महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। जल जीवन मिशन के कामों में गड़बड़ी का आरोप लगा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक सुर्खियों में आए चरखारी विधायक अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मंत्री क्या चीज है आपका आशीर्वाद मिला तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे। इस कार्यक्रम के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने हाल ही में 40 गाड़ियों के लाव लश्कर के साथ महोबा में ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था। मामला अभी ठंडा पड़ा ही था कि विधायक बृजभूषण राजपूत के दिए गए बयान से राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। बृजभूषण राजपूत के दो मिनट तीन...