एटा, मार्च 19 -- जिला जेलर पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो बनाने वाले हेड जेल वार्डर को बर्खास्त कर दिया गया है। करीब दो माह तक चली जांच के बाद वार्डर पर ये कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को जेल वार्डर को कासगंज जेल से रिलीव भी कर दिया गया है। वार्डर की वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कासगंज जेल भेज दिया गया था। एटा जिला जेल में राजीव कुमार हेड जेल वार्डर के पद पर तैनात थे। जनवरी में सोशल मीडिया पर राजीव कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने जेलर प्रदीप कुमार कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में छुट्टी न देने सहित कई महिला संबंधी गंभीर आरोप थे। वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी जेल आगरा ने मामले की जांच जेल अधीक्षक आगरा को सौंपी थी। इसमें एक के बाद कई बंदीरक्षकों के बयान भी लिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.