बलिया, मई 19 -- साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ यूपी के बलिया में देखने को मिला। जहां युवती की कहीं और शादी तय होने पर वीडियो कॉल कर प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिससे युवती की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंचकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के बड़की बउली गांव का है। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात लगभग 2 बजे 20 साल प्रिया पाठक और 24 साल के चिंतामन चौहान ने आपस में 'वीडियो कॉलिंग' पर बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से प्रिया पाठक की मौत हो गई। जबकि चिंतामन चौहान की हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिया पाठक और चिंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.