गिरडीह, अक्टूबर 29 -- बगोदर। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो पंचायत अंतर्गत हेठली बोदरा के प्रवासी मजदूर रघुनाथ सिंह उर्फ उर्फ सोमर सिंह की महाराष्ट्र के पूना में एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना रविवार रात दस बजे के करीब की है। मृतक के घर महापर्व छठ का आयोजन किया गया था। ऐसे में घर में चहल-पहल का माहौल था। खरना पूजा संपन्न हो चुका था। घटना के आधा घंटा पूर्व उसने वीडियो कॉलिंग से परिजनों से बात की थी। परिजनों के अनुसार वीडियो कॉलिंग में वह काफी खुश नजर आ रहा था। इसी बीच अचानक आई उसकी मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। छठ पर्व की खुशी का माहौल पर भर में गम और चित्कार में बदल गया। बुधवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। बताया जाता है कि 45 वर्षीय रघुनाथ सिंह उर्फ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.