हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। नि.सं. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आयुक्त के साथ-साथ डीएम वर्षा सिंह के साथ 'सात निश्चय-3'के अंतर्गत सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' समीक्षा बैठक की। बैठक में सातों निश्चयों के तहत की जा रही प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके तहत प्रथम निश्चय : दोगुना रोजगार-दोगुनी आय के अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को और अधिक विस्तार देने तथा जाति आधारित गणना में वैशाली जिले में चिह्नित लगभग 3 लाख 13 हजार गरीब परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजन...