उरई, जनवरी 13 -- उरई। कुठौंद एसओ अरुण कुमार राय की हत्या के आरोप में जेल में बंद सिपाही मीनाक्षी शर्मा की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन पेशी हुई जिसमें उससे पूछताछ के बाद अगली तारीख 23 जनवरी कर दी गई है। इससे पहले भी मीनाक्षी शर्मा की दो बार ऑनलाइन पेशी हो चुकी है। इसमें उसकी दोनों बार रिमांड पर भेज दिया गया था। कुठौंद थाने के सरकारी आवास में 05 दिसंबर की रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ मिला था। पिस्टल उनके सीने पर रखी थी। घटना के बाद कोंच में तैनात सिपाही मीनाक्षी शर्मा उनके आवास से चिल्लाती हुई बाहर आई थी और थाने में पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी देकर भाग निकली थी। उसके भागने की फुटेज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी बीच जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.