हमारे संवाददाता, मई 31 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट (वीटीआर) के बाघों की सुरक्षा के लिए स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) का गठन किया जाएगा। इसके लिए वीटीआर प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जंगल में टाइगर के बीच वर्चस्व को लेकर होने वाली आपसी जंग को रोकने के लिए स्पेशल जवानों की तैनाती की जाएगी। वीटीआर के निदेशक सह संरक्षक नेशामनी ने बताया कि एसटीपीएफ से जुड़े जवानों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। बीते एक महीने के भीतर वीटीआर में एक बाघ और एक बाघिन की आपसी लड़ाई में जान चुकी है, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक पीके गुप्ता ने बीते दिनों वाल्मीकि नगर दौरे के दौरान मामले में अधिकारियों से जानकारी ली थी और कई निर्देश दिए थे। उस समय पीके गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.