बगहा, अप्रैल 3 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में बुधवार की दोपहर मृत त्रिवेणी केनाल के बांध के जंगल के दोनों तरफ में आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग के विकराल रूप को देखते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने फायर वाचरों की टीम व वन कर्मियों को घटनास्थल पर रवाना किया। इस घटना की सूचना पर पहुंची फायर वाचरों की टीम और वन कर्मियों की टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। परंतु इस अगलगी में लगभग 6 एकड़ सदाबहार जंगल क्षेत्र में फैले पेड़ पौधे एवं झाड़ियों को जलने से नहीं बचाया जा सका। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि आग की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.