औरंगाबाद, जून 14 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीएलएड परीक्षा के वीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड फेज-2 सत्र 2023-25 और 2024-26 की परीक्षा 16 से 27 जून तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होनी है। इसके लिए वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, लेकिन कुछ वीक्षक ग्रीष्मावकाश का हवाला देकर ड्यूटी करने से मना कर रहे हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र और केंद्रधीक्षकों से मिली शिकायतों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, निर्धारित समय में ड्यूटी पर योगदान नहीं देने वाले वीक्षकों के खिलाफ नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीपीओ, स्थापना को ऐसे शिक्षकों को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.