पटना, दिसम्बर 3 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार सरकार प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन को बिहार मेधा दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब उत्तर पुस्तिका की जांच के क्रम में वीक्षक ने लिखा कि परीक्षार्थी वीक्षक से बेहतर है। डॉ. कुमार ने कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी विश्व में बिरले ही हुए। बिहार सदा से प्रतिभाओं की उर्वरा भूमि रही है। हम अपने राज्य से हर वर्ष बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और बड़े अधिकारी देश की सेवा में देते रहे हैं। हम अपने राज्य के सभी विद्यार्थियों से आग्रह करेंगे कि आगामी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा तैयारी मन से करें और बेहतर परिणाम लाकर समाज एवं देश की सेवा में अहम योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.