आरा, फरवरी 19 -- हि. बोले असर आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने बोले आरा मुहिम में छात्र संघ चुनाव नहीं होने का उठाया था मुद्दा -स्थापना के 33 सालों में मात्र एक बार हुआ है चुनाव -वर्ष 2018 में हुआ था चुनाव और वर्ष 2019 में भंग -छात्र संगठन और विद्यार्थी लगातार करते रहे हैं मांग आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने छात्र संघ चुनाव कराने के संबंध में रायशुमारी के लिए सभी छात्र संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक बुलाई है। आगामी 24 फरवरी को यह बैठक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय के नूतन परिसर के सभागार में होने वाली इस बैठ...